सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 576.7 करोड़ का घाटा

Sunday, Jul 30, 2017 - 12:05 PM (IST)

मुम्बई: आमदनी के मुकाबले व्यय ज्यादा बढऩे के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 30 जून को समाप्त तिमाही में 576.76 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 599.81 करोड़ रुपए तथा इस साल 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 591.77 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ था।

बैंक ने आज यहां निदेशक मंडल की बैठक के बाद परिणामों की घोषणा की। उसने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आमदनी 3.12 प्रतिशत बढ़कर 6870.78 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 6662.68 करोड़ रुपए रही थी। हालांकि इस दौरान उसका कुल व्यय 6076.78 करोड़ रुपए से बढ़कर 6420.09 करोड़ रुपए हो गया। 
 

Advertising