कैबिनेट का फैसला, ONGC को HPCL की हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

Wednesday, Jul 19, 2017 - 07:19 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्रिमंडल सरकार की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन (एच.पी.सी.एल.) में 51.11 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओ.एन.जी.सी.) को करने के प्रस्ताव पर मोहर लगा दी है। यह सौदा करीब 28,000 करोड़ रुपए का बैठेगा।

वित्त मंत्री अरुण जेतली ने अपने बजट भाषण में एकीकृत पेट्रोलियम कंपनी बनाने की घोषणा की थी। उसी के अनुरूप सरकार ने एच.पी.सी.एल. में अपनी समूची 51.11 प्रतिशत की हिस्सेदारी ओ.एन.जी.सी. को बेचने की योजना बनाई है। हालांकि, एच.पी.सी.एल. का ओ.एन.जी.सी. में विलय नहीं किया जाएगा। यह ओ.एन.जी.सी. की अनुषंगी के रूप में एक अलग इकाई के रूप में काम करेगी। 

Advertising