Car Price Hike: Hyundai कार खरीदना होगा महंगा, कीमतों में 12,800 रुपए तक बढ़ोतरी

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 04:03 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः वाहन बनाने वाली हुंदै मोटर इंडिया लि. ने बुधवार को अपने वाहनों के दाम मॉडल और संस्करण के आधार पर 12,800 रुपए तक बढ़ाने की घोषणा की। कच्चे माल की लागत में वृद्धि के कारण कंपनी ने यह कदम उठाया है। 

कई कीमत कब से लागू?

नई बढ़ी हुई कीमतें 1 जून से प्रभावी होंगी। इसका मतलब है कि इस तारीख के बाद कार खरीदने वाले ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी होगी। Hyundai Motor ने इस कीमत बढ़ोतरी के पीछे कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी को एक बड़ा कारण बताया है।

क्यों बढ़ाया गाड़ियों का दाम?

हुंदै ने कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और उच्च परिचालन खर्चों सहित अन्य कारणों से मूल्य वृद्धि आवश्यक हो गई है। कंपनी ने कहा, ''हालांकि, कंपनी लागत को अनुकूलतम स्तर पर लाने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने के लिए लगातार प्रयासरत है लेकिन कंपनी इस मामूली मूल्य वृद्धि के माध्यम से बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार में हस्तांतरित करने के लिए मजबूर है।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News