मुंबई में घर खरीदना होगा महंगा, जानें क्या है वजह

Saturday, Apr 01, 2017 - 02:36 PM (IST)

मुंबईः मुंबई देश का सबसे महंगा प्रॉपर्टी बाजार है, यहां घर की औसत कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है, देश की केंद्र सरकार चाहती कि पूरे देश में सबको घर मिले, राज्य सरकार भी कहती है वो केंद्र सरकार के मिशन में उसके साथ है लेकिन इस बीच मुंबई की महानगर पालिका प्रस्ताव देती है कि घरों की बिक्री पर अब 1 फीसदी सरचार्ज लगा दिया जाए।

प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी सरचार्ज
बीएमसी ने प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी सरचार्ज का प्रस्ताव दिया है। जिसके तहत हर तरह के प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन पर सरचार्ज लगाया जाएगा। इस प्रस्ताव पर गिफ्ट वाली प्रॉपर्टी पर भी सरचार्ज लगाया जाना है। हालांकि बीएमसी द्वारा तैयारी किए गए इस प्रस्ताव पर राज्य सरकार को फैसला करना होगा।

स्टाम्प ड्यूटी एक्ट में भी होगा बदलाव 
प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी सरचार्ज लागाने के पीछे बीएमसी की अपनी तिजौरी को और भी मजबूत करना है। दरअसल प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी सरचार्ज लगाने से बीएमसी को 3000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई होने का अनुमान है। वहीं बीएमसी ने स्टाम्प ड्यूटी एक्ट में भी बदलाव की मांग रखी है। अगर एक्ट में बदलाव होता है तो बीएमसी मुंबई करों से सरचार्ज वसूल पाएंगी। हालांकि रजिस्ट्रेशन, स्टाम्प ड्यूटी राज्य सरकार लेती है जिससे सरकार के राजस्व में 20,000 करोड़ की आय जमा होती है।

Advertising