VIDEO: 'प्यारे मोदी ये जुल्म न कर'

Monday, Jul 10, 2017 - 04:45 PM (IST)

नई दिल्लीः 1 जुलाई से पूरे देश में जी.एस.टी. लागू हो चुका है। सरकार के अनुसार, जी.एस.टी. आज़ादी के बाद टैक्स सुधार का सबसे बड़ा कदम है। जी.एस.टी. लगने के बाद कई सेवाओं और वस्तुओं पर लगने वाले टैक्स समाप्त हो गए हैं। जी.एस.टी. को लेकर कई लोग कई लोग बेहद खुश हैं लेकिन कुछ लोगों में इसको लोकर अबी भी नाराजगी है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप एक व्यापारी को जी.एस.टी. पर दुखड़ा रोते हुए सुन सकते हैं। वीडियो में व्यापारी ने अपना दुखड़ा रोते हुए मोदी सरकार को कहा है कि लोगों ने बड़े विश्वास के साथ पी.एम. मोदी को वोट दिए थे लेकिन सरकार ने जी.एस.टी. लगाकर व्यापारियों के साथ ठीक नहीं किया है।

बता दें कि जी.एस.टी. लागू होने से लोगों के लिए टैक्स की चोरी कर पाना आसान नहीं होगा। माना जा रहा है कि जी.एस.टी. काले धन से निपटने के लिए एक मजबूत हथियार साबित होगा।
 

Advertising