सोना 200 रुपए कमजोर, चांदी चमकी

Monday, Dec 05, 2016 - 02:28 PM (IST)

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में आई गिरावट के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोना 200 रुपए टूटकर 29,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, औद्योगिक मांग आने से चांदी 200 रुपए चमककर 41,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

लंदन से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर आज 12.75 डॉलर लुढ़ककर 1,163.85 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमरीकी सोना वायदा भी 12.3 डॉलर फिसलकर 1,165.5 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं में पीली धातु महंगी हो गई है। इससे मांग कमजोर पडऩे से इसमें गिरावट देखी गई। अमरीकी फेडरल रिजर्व की अगले सप्ताह होने वाली बैठक में ब्याज दरों में बढ़ौतरी की उम्मीद से डॉलर को बल मिला है। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर भी 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 16.55 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

Advertising