शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 897 अंक उछला, निफ्टी 25,800 पर बंद

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2026 - 03:33 PM (IST)

मुंबईः भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 20 नवंबर को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट आई लेकिन कुछ ही देर बाद बाजार ने शानदार वापसी की। IT और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी के साथ विदेशी निवेशकों की लिवाली ने बाजार को सहारा दिया।

सेंसेक्स 897.96 अंक की बढ़त के साथ 83,919.71 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी 286.30 अंक उछल कर 25,800.60 के स्तर पर बंद हुआ। 

IT शेयरों में 5% तक की तेजी
बाजार की रिकवरी में IT कंपनियों के शेयरों की अहम भूमिका रही। NSE का IT इंडेक्स करीब 2.4 प्रतिशत की बढ़त में कारोबार करता दिखाई दिया। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, कोफोर्ज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, HCL टेक और TCS जैसे प्रमुख शेयरों में 5 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई।

FII की खरीदारी से मिला सपोर्ट
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी जारी रही। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को विदेशी निवेशकों ने 7,411.41 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 1,356 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

बैंकिंग शेयरों में भी दिखी मजबूती
शुक्रवार को बैंकिंग शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बैंक निफ्टी करीब 2 प्रतिशत मजबूत हुआ। HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और ICICI बैंक के शेयरों में 8 प्रतिशत तक की तेजी रही।

रुपए की मजबूती ने बढ़ाया बाजार का भरोसा
विदेशी निवेशकों की खरीदारी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच भारतीय रुपया भी मजबूत हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 50 पैसे तक मजबूत होकर 10 अप्रैल के बाद पहली बार 93 प्रति डॉलर के स्तर से ऊपर निकल गया।
   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News