सेंसेक्स 848 अंक उछला, निफ्टी 14900 के पार हुआ बंद

Monday, May 17, 2021 - 03:43 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोमवार को शेयर बाजार में बढ़त देखी गई। बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 848.18 (1.74%) अंकों की तेजी के साथ 49,580.73 और निफ्टी 245.35 (1.67%) अंक ऊपर चढ़कर 14,923.15 अंक पर बंद हुआ।

इससे पहले सेंसेक्स 258.15 अंकों की तेजी के साथ 48,990.70 और निफ्टी 78.45 पॉइंट ऊपर खुला। हेल्थकेयर सेक्टर के ज्यादातर शेयरों में बढ़त है। सन फार्मा एडवांस रिसर्च के शेयर में करीब 8% का उछाल है। सुबह 10.25 बजे सेंसेक्स 456.52 (0.94%) अंक चढ़कर 49,189.07 और निफ्टी 122.35 (0.83%) अंकों की बढ़त के साथ 14,800.15 पर कारोबार कर रहा है। 

दिग्गज शेयरों का हाल 
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, एचसीएल टेक और डॉक्टर रेड्डी के शेयर हरे निशान  पर खुले। वहीं एशियन पेंट्स, एल एंड टी, एम एंडएम, टाइटन, सन फार्मा, एनटीपीसी और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर खुले  

शुक्रवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ था शेयर बाजार  
शुक्रवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 41.75 अंक यानी 0.09 फीसदी ऊपर 48732.55 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 18.70 अंक यानी 0.13 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 14677.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

जापान के बाजार में गिरावट, हांगकांग में बढ़त

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 335 पॉइंट नीचे 27,749 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 35 अंक की बढ़त के साथ 3,525 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 143 पॉइंट ऊपर 28,153 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 18 अंकों की गिरावट के साथ 3,135 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 30 पॉइंट ऊपर 7,269 पर पहुंच गया है।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
शुक्रवार को सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 1.06% की बढ़त के साथ 360.68 अंक ऊपर 34,382.10 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 2.32% की बढ़त के साथ 304.99 अंक ऊपर 13,430.00 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 61.32 पॉइंट ऊपर 4,173.82 पर बंद हुआ था। इधर, फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

jyoti choudhary

Advertising