Stock Market: सेंसेक्स 612 अंक बढ़कर 71,752 पर बंद, फार्मा और ऑटो शेयर चढ़े

Wednesday, Jan 31, 2024 - 03:40 PM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (31 जनवरी) को तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 612 अंक की तेजी के साथ 71,752 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 203 अंक की तेजी रही। ये 21,725 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और सिर्फ 2 में गिरावट देखने को मिली है।

नोवा एग्रीटेक का शेयर आज BSE पर 36.58% प्रीमियम के साथ 56 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर ये 34.15% प्रीमियम के साथ 55 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसके बाद इसके शेयर में और तेजी देखने को मिली और ये 16.75 रुपए (40.85%) बढ़कर 57.75 रुपए पर बंद हुआ। इस शेयर का इश्यू प्राइस 41 रुपए का था। इससे पहले सेंसेक्स मंगलवार को 801 अंक गिरकर 71,139 पर बंद हुआ था।

jyoti choudhary

Advertising