निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 300 अंक उछला, RIL और SBI के शेयरों में तेजी

punjabkesari.in Friday, May 28, 2021 - 10:37 AM (IST)

मुंबईः हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में फिर तेजी का रुख है। शुरुआती कारोबार में एनएसई का निफ्टी 15455 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स भी 300 अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे। एसबीआई (SBI) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में 1 फीसदी से अधिक बढ़त दर्ज की गई। 

इससे पहले गुरुवार को निफ्टी रेकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंचा था। कारोबारियों ने कहा कि रुपये की मजबूती तथा कोविड-19 संक्रमण के मामले घटने से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 97.70 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,115.22 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.40 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,337.85 अंक के नए रेकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।

आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे
आज महिंद्रा एंड महिंद्रा, ग्लेमार्क फार्मास्यूटिकल्स, इंडियन बैंक, Ipca Laboratories, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रीटेल, दिलीप बिल्डकॉन और नजारा टेक्नोलॉजी Nazara Technologies सहित कुल 96 कंपनियां अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी।

जापान के बाजार में बड़ा उछाल, हांगकांग में भी बढ़त

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 614 पॉइंट ऊपर 29,164 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 4 अंक की नीचे के साथ 3,604 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 168 पॉइंट ऊपर 29,281 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 24 अंकों की बढ़त के साथ 3,190 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 78 पॉइंट ऊपर 7,422 पर पहुंच गया है।

अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद
गुरुवार को अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.41% की बढ़त के साथ 141.59 अंक ऊपर 34,464.60 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.01% की गिरावट के साथ 1.72 अंक नीचे 13,736.30 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 4.89 पॉइंट ऊपर 4,200.88 पर बंद हुआ था। फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही, लेकिन जर्मनी का बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News