दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुएं लुढ़की

Wednesday, Oct 30, 2019 - 02:51 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना 350 रुपए और चांदी 250 रुपए टूट गई। कारोबारियों के अनुसार दिवाली की मांग निकल जाने के बाद ग्राहकी कमजोर रही। विदेशी बाजारों से भी मंदे के समाचार थे।

अंतररष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुएं नरम रहीं। कोमेक्स गोल्ड कारोबार में सोना के भाव 1489.90 डॉलर प्रति ट्राय औंस बोला गया। चांदी 17.81 डलर प्रति ट्राय औंस पर नरम थी। 
 

jyoti choudhary

Advertising