BMW ने 10 लाख वाहन मंगवाए वापस

Saturday, Nov 04, 2017 - 06:48 PM (IST)

वाशिंगटन: लग्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बी.एम.डब्ल्यू. ने उत्तरी अमरीका में बिके अपने करीब 10 लाख वाहनों को तकनीकी खराबी के कारण वापस मंगवाया है। कंपनी का कहना है कि इन वाहनों में 2 अलग-अलग खराबियां हैं जिनसे आग लगने का खतरा है। उसने बताया कि 2006 से 2011 तक के बी.एम.डब्ल्यू. 3 सीरीज मॉडल के 6,70,000 से अधिक वाहनों में वायरिंग खराब है जिससे गाड़ी अधिक गर्म हो जाती है।

इसके अलावा 2007-2011 मॉडल के 7,40,000 वाहनों में खराब वॉल्व हीटर है। इस वॉल्व हीटर में जंग लग सकता है जिससे दुर्घटना की संभावना है। बी.एम.डब्ल्यू. का कहना है कि डीलर्स इन खराब उपकरणों को नि:शुल्क बदलेंगे। कंपनी ने बताया कि वह अन्य देशों में बिके अपने वाहनों को भी वापस मंगवा सकती है। बी.एम.डब्ल्यू. कनाडा में बिके 15,000 वाहनों को भी वापस मंगवा रही है।

Advertising