BitCoin निवेशकों को फिर लगा झटका, फिर 40 हजार डॉलर के नीचे पहुंची कीमत

Monday, Apr 18, 2022 - 05:20 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः बिटकॉइन निवेशकों को आज फिर झटका लगा है। कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद ताजा कीमतें महीने के अपने निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस सोमवार को एक बार फिर से 40 हजार डॉलर के नीचे चला गया है। 

बिटकॉइन का दाम 4 फीसदी घटकर 38,580 डाॅलर पर आ गया। CoinGecko के अनुसार Crypto के मार्केट कैप में भी पिछले 24 घंटों के दौरान 4% गिरावट देखने को मिली है। 

बिटकॉइन के साथ दुनिया की दूसरी सबसे चर्चित क्रिप्टोकरेंसी ईथर में भी आज 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। आज ईथर 2,902 डाॅलर पर ट्रेड हो रही थी। वहीं, DogeCoin की कीमतों सोमवार को 6% की गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा ShibaInu की कीमतों में भी 6% की गिरावट देखने को मिली है। 

Avalanche, Cardano, Solana, Terra, Polkadot, XRP जैसी कम चर्चित क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भी 5 से 8% की गिरावट पिछले 24 घंटों के दौरान देखने को मिली है। दुनिया की सबसे चर्चित क्रिप्टोकरेंसी BitCoin इस समय संघर्ष कर रही है। इस साल भी BitCoin का प्रदर्शन बहुत उत्साहजनक नहीं रहा है। 

jyoti choudhary

Advertising