क्रिप्टो मार्केट में फिर मचा हाहाकार! 21,000$ से नीचे गिरा बिटकॉइन

Wednesday, Jun 15, 2022 - 04:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बिटक्वाॅइन की कीमतों में गिरावट से निवेशकों को एक बार फिर से तगड़ा झटका लगा। दरअसल, आज  मंगलवार को बिटकॉइन एशिया में 21,000 डॉलर से नीचे गिर गया। Coindesk के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोक्यूरेंसी लगभग 7% नीचे थी और $ 22,531.22 पर कारोबार कर रही थी। बता दें कि बिटकॉइन 2020 के अंत से अपने सबसे निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। ईथर सहित अन्य डिजिटल सिक्के भी तेजी से कम थे। वहीं, पिछले सात दिनों के दौरान बिटक्वाॅइन की कीमतों में 33.38% की गिरावट देखने को मिली है। 
 
इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में 24 घंटे के दौरान 13.43% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं पिछले सात दिनों के कीमतों में 42.84% की गिरावट देखी गई है। दोपहर को USD Coin में बहुत मामूली सुधार देखने को मिली थी। 

नवंबर 2021 में बिटक्वाॅइन की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर थी। तब से अबतक लगातार कीमतों में सिर्फ गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से क्रिप्टो करेंसी का मार्केट कैप भी 3 ट्रिलियन डाॅलर से घटकर 1 ट्रिलियन डाॅलर के नीचे आ गया है।
 
 एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में महंगाई दर 40 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इसके बाद फेडरल बैंक की ब्याज दरों को बढ़ाया गया। जोका क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट की एक प्रमुख वजह है।  
 

Anu Malhotra

Advertising