31 साल की उम्र में Zuckerberg दुनिया के सबसे अमीर शख्स की सूची में शामिल

Sunday, Jul 24, 2016 - 12:56 PM (IST)

नई दिल्लीः टैक्नोलॉजी हर इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। टैक्नोलॉजी से हम हमेशा घिरे रहते हैं। टैक्नोलॉजी की इस दुनिया में इतना पैसा है जितना आप सोच भी नहीं सकते। टेक कम्पनियां दुनिया की सबसे अमीर कम्पनियों में से एक हैं। फोब्स ने ऐसे ही 10 लोगों की लिस्ट जारी की है जो टेक की दुनिया में सबसे अमीर हैं। इस सूची में सबसे बड़े सोशल साइस के मालिक मार्क जकरबर्ग का नाम भी शामिल है।

 

बिल गेट्सः इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के फाऊंडर बिल गेट्स नंबर वन पर हैं। बिल गेट्स ना सिर्फ टेक बाजार बल्कि इस दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। 60 साल के बिल गेट्स के पास 90 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। 30 साल की उम्र में पहली बार बिल गेट्स अरबपति बने थे। साल 2000 में इन्होंने कम्पनी के सी.ई.ओ. पद से खुद को मुक्त कर दिया था।

 

जेफ बेनजोसः  इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमेजॉन के मालिक जेफ बेनजोस हैं। इनके पास 65.05 बिलियन की संपत्ति है। अमेजॉन दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलआइन स्टोर है। बोनजोस ना सिर्य़फ अमेजॉन बल्कि वाशिंगटन पोस्ट और स्पेस रकेट कम्पनी ब्लू ओरिजिन के मालिक भी हैं।

 

मार्क जकरबर्गः दुनिय़ा की सबसे बड़ी सोशल नैटवर्क साइट के मालिक मार्क जकरबर्ग सबसे कम उम्र के शख्स हैं जो टॉप-5 में शमिल हैं। 46.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 31 साल के जकरबर्ग तीसरे पायदान पर हैं। हाल ही में जकरबर्ग ने अपनी बेटी मैक्स के जन्म पर अपनी कुल संपत्ति का 99 फीसदी चैरिटी दान में दे दिया था।

 

लैरी एलिसनः ऑरकेल कॉप के मालिक 71 साल के लैरी एलिसन इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। उनके पास 46.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

 

लैरी पेजः  42 साल के लैरी पेज गूगल के को फाऊंडर और इस वक्त अल्फाबेट के सी.ई.ओ. हैं। 30 साल में पहली बार अरब पति बन गए थे लैरी पेज। लैरी के पास 37.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

Advertising