बिल गेट्स समेत 400 अमीरों ने गंवाए 8.53 लाख करोड़

Monday, Jun 27, 2016 - 09:59 AM (IST)

नई दिल्ली: ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में आए नतीजे के बाद वैश्विक बाजार में आए तेज भूचाल में निवेशकों के साथ-साथ दुनियाभर के 400 करोड़पतियों को 8.53 लाख करोड़ रुपए का भारी नुक्सान हुआ है। इस गिरावट में बिल गेट्स, जुकरबर्ग समेत दुनिया के 10 बड़े करोड़पतियों के 1.40 लाख करोड़ रुपए गत शुक्रवार ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन (ई.यू.) में से बाहर निकलने (ब्रेग्जिट) के जनमत संग्रह के आंकड़े ब्रेग्जिट के पक्ष में आने के कुछ घंटों में ही हवा हो गए।

क्यों हुआ अमीरों को नुक्सान

- ब्रेग्जिट को लेकर ब्रिटेन में हुए जनमत संग्रह के नतीजों के बाद वैश्विक इक्विटी और कमोडिटी बाजार में बड़ी  गिरावट आई।
- शेयर बाजार की भारी गिरावट के चलते विश्व के 400 सबसे अमीर लोगों की कुल सम्पत्ति में 3.2 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह गिरकर 3.9 लाख करोड़ डॉलर रह गई है।


किसको हुआ कितना नुक्सान
बिल गेट्स
को-फाऊंडर, माइक्रोसॉफ्ट
नुक्सान: 240 करोड़ डॉलर (16,000 करोड़ रुपए)

अमनको ऑर्टेगा
फाऊंडर, जारा फैशन
नुक्सान: 600 करोड़ डॉलर (40,000 करोड़ रुपए)

वारेन बफे
सी.ई.ओ., बर्कशेयर हैथवे
नुक्सान: 230 करोड़ डॉलर (15,000 करोड़ रुपए)

जेफ  बेजोस
फाऊंडर, एमाजॉनडॉटकॉम
नुक्सान: 160 करोड़ डॉलर (11,000 करोड़ रुपए)
 
मार्क जुकरबर्ग
को-फाऊंडर, फेसबुक
नुक्सान:100 करोड़ डॉलर (7,000 करोड़ रुपए)

‘मार’ से प्रभावित शेयरों में जमकर खरीदारी
मुम्बई: वैश्विक स्तर पर ब्रेग्जिट पर जनमत संग्रह वाले दिन को ‘काला शुक्रवार’ कहा जा रहा है। उस दिन 24 जून को वैश्विक स्तर पर सभी देशों के शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट आई। भारत में बम्बई शेयर बाजार का सैंसेक्स 605 अंक टूट गया।

वहीं इस रुख के उलट भारत में रिटेल निवेशकों ने इस स्थिति का फायदा उठाते हुए उस दिन 117.74 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की। शेयर बाजार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार उस दिन जहां विदेशी निवेशकों ने जमकर लिवाली की जबकि ब्रोकर भी शुद्ध बिकवाल रहे। इस दौरान रिटेल निवेशकों ने जहां 1,723.47 करोड़ रुपए की लिवाली की, वहीं उन्होंने 1,605.72 करोड़ रुपए के शेयर बेेचे। इस तरह उनकी शुद्ध खरीदारी 117.74 करोड़ रुपए रही।
 

Advertising