भारत मेें बस 1 शख्स के पास है यह Bike, कीमत सुन हो जाओगे हैरान

Tuesday, Jul 11, 2017 - 12:39 PM (IST)

मुंबईः डुकाटी 1299 Superleggera दुनिया की सबसे पावरफुल परफोर्मेंस बाइक्स में से एक है। कंपनी ने दुनियाभर के लिए ऐसी महज 500 बाइक बनाई हैं। इस बाइक पर सवार होकर आप महज 2 सेकेंड में 0-100 km/h की स्पीड हासिल कर सकते हैं। इसे बाइक की कीमच 1.12 करोड़ रुपए है और भारत में यह बाइक सिर्फ एक शख्स के पास है और उनका नाम है विक्रम ओबेरॉय।
विक्रम ऑबेराय ग्रुप ऑफ होटल्स के ज्वॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। बाइक और खासतौर पर डुकाटी के प्रति उनके लगाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके पास डुकाटी की अन्य बाइक्स, Ducati 1299 Panigale S, Ducati 916 और Ducati 1098 भी हैं।
ये है इस बाईक के फीचर
डुकाटी की इस बाइक में 1,285cc का L-twin Superquadro इंजन है। इसकी ताकत 215 होर्सपावर है। इससे पहले जून 2015 इटेलियन सुपर बाइक मेकर डुकाटी ने भारतीय बाजार में वापसी की थी। तब कंपनी ने अपनी दो नई स्‍क्रेम्‍बलर वेरिएंट की बाइक्‍स प्रस्‍तुत की थी।

तब कंपनी ने अपने एंट्री लेवल में दो नई बाइक्‍स लॉन्‍च की थी, साथ ही भारत में बिक्री की शुरुआती की आधिकारिक घोषणा भी की थी। कंपनी ने उस साल 19 जून को दिल्‍ली एनसीआर में दुनिया का सबसे बड़ा शोरूम भी खोला था।

Advertising