बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विश्व बैंक की बड़ी पहल, 15 लाख स्कूलों को देगा मदद

Sunday, Jun 28, 2020 - 02:36 PM (IST)

बिजनेस डेस्क: विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों के बोर्ड ने देश के छह राज्यों में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और गवर्नेस में सुधार के लिए 50 करोड़ डॉलर का ऋण दिये जाने को अनुमोदित कर दिया है। विश्व बैंक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उसके कार्यकारी निदेशकों के बोर्ड की हाल ही हुयी बैठक में यह अनुमोदन किया गया है।

 

इससे देश के छह राज्यों के 15 लाख स्कूलों में पढ़ने वाले 6 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 25 करोड़ छात्रों और एक करोड़ शिक्षकों को लाभ होगा। यह राशि स्ट्रेथेनिंग टीचिंग- लर्निंग एंड रिजल्ट फॉर स्टेट्स प्रोग्राम (स्टार्स) के लिए मंजूर की गयी है। यह कार्यक्रम भाारत और विश्व बैंक की भागीदारी से वर्ष 1994 से संचालित हो रहा है। 


इसके शुरू होने से पहले भी विश्व बैंक शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए तीन अरब डॉलर से अधिक दे चुका है। बैंक ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर समग्र शिक्षा कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है और इसके तहत हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र , ओडिशा और राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने का लक्ष्य रखा गया है। 
 

vasudha

Advertising