LPG Price Hike: बजट से पहले आम आदमी को बड़ा झटका, LPG गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, जानें नए रेट
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 06:23 AM (IST)
नेशनल डेस्कः 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट पेश होने से ठीक पहले सरकार ने आम लोगों और कारोबारियों को झटका दिया है। सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, घरेलू 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह बढ़ोतरी खासतौर पर उन लोगों को प्रभावित करेगी जो होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, कैंटीन, बेकरी और अन्य व्यावसायिक कामों में LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। इससे खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ने की संभावना है।
नई कीमतें — शहरों के अनुसार
50 रुपये बढ़ने के बाद अब 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हो गई हैं:
-
दिल्ली: 1,740.50 रुपये (पहले 1,690.50 रुपये)
-
कोलकाता: 1,844.50 रुपये
-
मुंबई: 1,692.00 रुपये (पहले लगभग 1,642.50 रुपये)
-
चेन्नई: 1,899.50 रुपये
सरकार ने साफ किया है कि यह बढ़ोतरी केवल कमर्शियल सिलेंडर पर लागू होगी, घरेलू सिलेंडर पर नहीं।
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें जस की तस
घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमतें आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदली गई थीं और तब से वही बनी हुई हैं।
इस बढ़ोतरी का क्या असर पड़ेगा?
-
होटल और रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ सकता है।
-
बाहर के खाने की कीमतें बढ़ने की संभावना है।
-
ढाबों और छोटे दुकानदारों पर आर्थिक दबाव पड़ेगा।
-
घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है क्योंकि उनके सिलेंडर महंगे नहीं हुए।
कुल मिलाकर, सरकार ने बजट से ठीक पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा कर दिया है, जबकि घरेलू गैस की कीमतें स्थिर रखी हैं।
