बजट 2018: शिक्षा क्षेत्र के लिए हो सकते है बड़े एेलान

punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2018 - 12:48 PM (IST)

नई दिल्लीः 1 फरवरी को वित्त मंत्री अरुण जेटली आम बजट पेश करने वाले हैं। 2019 में होने वाले आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी आम बजट होगा। आम जनता से लेकर बड़े निवेशकों को इस बजट से ढेरों उम्मीदें हैं। आज हम बात करेंगे कि शिक्षा सेक्टर के लिए बजट में क्या क्या एेलान हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार बच्चों की पढ़ाई पर होने वाले खर्च पर इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ सकती है। अब ट्रांसपोर्टेशन, होस्टल जैसे खर्चों का कुछ हिस्सा छूट में शामिल हो सकता है। अभी तक सिर्फ ट्यूशन फीस टैक्स छूट के लिए वैध था। अब माता पिता के साथ अभिभावक भी टैक्स छूट के हकदार होंगे। सूत्रों के मुताबिक पढ़ाई को बढ़ावा देने वाली कई रियायतों पर विचार किया जा रहा है। वहीं, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेश को 80 सी से बाहर रखे जाने की उम्मीद है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News