बाइक चलाने वालों को 'रिलायंस कवच', होगा 38 हजार रुपए का फायदा

Thursday, May 24, 2018 - 08:22 PM (IST)

नई दिल्ली: देश में दुपहिया वाहनों के बढ़ते हादसों के प्रति पेट्रोलियम क्षेत्र की निजी अग्रणी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गंभीरता दिखाते हुए इस दिशा में पहल कर अपने कर्मचारियों को रिलायंस कवच देने की घोषणा की है। इस पहल के तहत रिलायंस एक सुरक्षा किट उपलब्ध कराएगा जिसमें डाट प्रमाणित हेलमेट, कंधों और कोहनियों को सुरक्षा देने वाली जैकेट, हथेलियों को घिसटने से बचाने के लिए दस्ताने और घुटनों को सुरक्षा देने वाले गार्ड शामिल हैं। यह सारा सामान अंतरराष्ट्रीय मानक का है।

रिलायंस की इस किट की बाजार कीमत 50 हजार रुपए के करीब है जिसे कंपनी अपने कर्मचारियों को 12 हजार रुपए में उपलब्ध करा रही है। कर्मचारी इसे शून्य ब्याज मासिक किस्त पर भी खरीद सकते हैं। कंपनी कर्मचारियों को इसके लिए उदार ऋण भी मुहैया कराएगी।

अध्ययन के अनुसार विश्व में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं भारत में होती हैं। इन हादसों में रोजाना 400 से ज्यादा हादसे दुपहिया वाहनों के होते हैं। रिलायंस को उम्मीद है कि दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए उसकी इस पहल को अन्य कंपनियां भी आगे बढ़ाएंगी।

shukdev

Advertising