BCCL को पहली तिमाही में 68.09 करोड़ रुपए का घाटा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 02:37 PM (IST)

नई दिल्लीः कोल इंडिया की इकाई भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) को चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में राजस्व घटने और खर्च बढ़ने के कारण 68.09 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी ने 176.87 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। बीसीसीएल ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में परिचालन आय घटकर 3,587.27 करोड़ रुपए रह गई जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 3,719.59 करोड़ रुपए थी। 

मिनीरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीसीसीएल ने एक प्रस्तुति में कहा, ''बाहरी आपूर्ति 88.3 लाख टन से घटकर 78.1 लाख टन रहने के कारण बिक्री में कमी आई है।'' कंपनी ने कहा कि अन्य आय में कमी मुख्य रूप से प्रावधानों और देनदारियों के घटने के कारण भी आई है। शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 3,826.31 करोड़ रुपए हो गया, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 3,654.39 करोड़ रुपए था। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड झारखंड और पश्चिम बंगाल में खुली एवं भूमिगत कोयला खदानों के व्यापक नेटवर्क का संचालन करती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News