अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें ये लिस्ट

Tuesday, Mar 30, 2021 - 11:10 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2021-22 शुरू हो रहा है। इस दिन से कई नियमों में बदलाव होगा। महीने की शुरूआत ही बैंकों की छुट्टियों से हो रही है। अप्रैल 2021 में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में आपको अपने बैंकों से जुड़े कामों छुट्टियों के हिसाब से ही मैनेज करना होगा। लिस्ट में चेक कर लें अप्रैल में बैंक किस किस दिन बंद रहेंगे। बैंकों में हालांकि सभी राज्‍यों में 15 दिन छुट्टी नहीं रहेगी क्‍योंकि कुछ त्‍योहार या उत्‍सव पूरे देश में एकसाथ नहीं मनाए जाते हैं।

बैंक हॉलिडे लिस्ट: 
1 अप्रैल - गुरुवार - ओडिशा डे/बैंकों के सालाना अकाउंट्स की क्लोजिंग
2 अप्रैल - शुक्रवार - गुड फ्राइडे
4 अप्रैल - रविवार- ईस्टर
5 अप्रैल - सोमवार - बाबू जगजीवन राम जयंती
6 अप्रैल - मंगलवार - तमिलनाडु में विधान सभा चुनाव
10 अप्रैल - दूसरा शनिवार
11 अप्रैल - रविवार
13 अप्रैल - मंगलवार - उगाडी, तेलुगू न्यू ईयर, बोहाग बिहू, गुडी पडवा, वैशाख, बिजु फेस्टिवल
14 अप्रैल - बुधवार - डॉक्टर अंबेडकर जयंती, अशोका द ग्रेट का जन्मदिन, तमिल न्यू ईयर, महा विशुबा संक्रांति, बोहाग बिहू
15 अप्रैल - गुरुवार - हिमाचल डे, विशु, बंगाली न्यू ईयर, सरहुल
16 अप्रैल - शुक्रवार - बोहाग बिहू
18 अप्रैल - रविवार
21 अप्रैल - मंगलवार - राम नवमी, गरिया पूजा
24 अप्रैल - चौथा शनिवार
25 अप्रैल - रविवार - महावीर जयंती
 

jyoti choudhary

Advertising