10 माह में बैंकों ने बंद किए 2 हजार ATM, कैश की किल्लत से लाखों लोग परेशान

Tuesday, May 08, 2018 - 02:19 PM (IST)

नई दिल्लीः देश भर में बैंकों ने मई 2017 और फरवरी 2018 के बीच करीब 2000 एटीएम बंद कर दिए हैं। वहीं देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में लाखों लोगों को कैश की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इन हालातों में ए.टी.एम. बंद होने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ सकती है। 

बैंक ब्रांच में लगे ATM की संख्या में कटौती
भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) के आंकड़ों के मुताबिक, 10 महीनों में बैंकों ने अपनी ब्रांचों में विभिन्न स्थानों पर 2000 ए.टी.एम. बंद कर दिए है। हालांकि बैंकों ने ब्रांचों से दूर लगे ए.टी.एम. की संख्या में इजाफा किया है। जिन बैंकों ने अपने ए.टी.एम. की संख्या में कटौती की है, उनमें एस.बी.आई. पहले नंबर पर है। ए.टी.एम. बंद करने की वजह ऑपरेटिंग कॉस्ट में बढ़ती लागत को बताया जा रहा है।

ब्रांचों पर अब हैं इतने ATM
एस.बी.आई. की ब्रांच पर अब पूरे देश में 1,07,630 ए.टी.एम. लगे हैं, जिनकी संख्या मई 2017 में 1,10,116 थी। वहीं ब्रांच से दूर लगे ए.टी.एम. की संख्या 98,360 से बढ़कर के 99,029 हो गई है। वहीं पंजाब नैशनल बैंक ने भी अपने एक हजार से अधिक ए.टी.एम. को बंद कर दिया है। 

पूर्वोत्तर राज्यों में कैश की किल्लत
पिछले महीने देश के कई राज्यों में ए.टी.एम. पर लोगों को कैश की किल्लत का सामना करना पड़ा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने करेंसी नोटों की सप्लाई को काफी बढ़ा दिया था। अब यही हाल पूर्वोत्तर राज्यों में भी लोगों को देखने को मिल रहा है।


 

jyoti choudhary

Advertising