बैंकों के गरीबों पर जुर्माना लगाए जाने की बात बेबुनियाद : अरुंधति भट्टाचार्य

punjabkesari.in Tuesday, Jan 23, 2018 - 05:37 PM (IST)

हैदराबाद : भारतीय स्टेट बैंक की पूर्व चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने बैंकों द्वारा गरीबों पर बैंक खातों में न्यूतम अधिशेष राशि बनाए रखने में विफलता पर जुर्माना लगाए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वित्तीय रूप से कमजोर लोगों के खाते पर कभी कोई शुल्क नहीं लगाया जाता है। 

अरुंधति ने कहा कि वित्तीय समावेशन की प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों पर ‘किसी भी चीज का शुल्क नहीं लगाया गया है।’’ इन खातों को न्यूनतम मासिक औसत जमा राशि रखने से भी छूट प्राप्त है। इस बात के लिए अरुंधति ने भारतीय स्टेट बैंक के ‘बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट’ (बी.एस.बी.डी.) खातों का उदाहरण दिया। भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों के अनुसार बी.एस.बी.डी. खाते विशेष तौर पर समाज के गरीब तबके के लिए होते हैं ताकि उन्हें शुल्कों के बोझ के बिना बचत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News