बैंकों और पी.एस.यू. की रेटिंग भी सुधरी

Saturday, Nov 18, 2017 - 10:54 AM (IST)

नई दिल्ली : मूडीज ने भारत के 4 वित्तीय संस्थानों की रेटिंग बढ़ाई है। मूडीज ने इंडियन रेलवे फाइनांस कार्पोरेशन की रेटिंग बढ़ाई है। साथ ही एच.डी.एफ.सी. बैंक, एस.बी.आई. का आऊटलुक पॉजिटिव से स्टेबल कर दिया है। मूडीज ने आई.आर.एफ.सी. और एक्जिम बैंक की लॉन्ग टर्म रेटिंग बीएए-3 से बढ़ाकर बीएए-2 कर दी है। इसके अलावा मूडीज ने एस.बी.आई. और एच.डी.एफ.सी. बैंक की लॉन्ग टर्म रेटिंग भी बढ़ाई है।

मूडीज ने 5 भारतीय कम्पनियों ओ.एन.जी.सी., एच.पी.सी.एल., आई.ओ.सी., बी.पी.सी.एल. और पैट्रोनेट एल.एन.जी. की रेटिंग बीएए-3 से बढ़ाकर बीएए-2 की है। साथ ही मूडीज ने एन.एच.पी.सी., एन.एच.ए.आई., गेल और एन.टी.पी.सी. की रेटिंग भी बीएए-3 से बढ़ाकर बीएए-2 की है।

राजीव गांधी के पी.एम. रहते मिली थी ए-2 रेटिंग
इससे पहले वर्ष 1988 के राजीव गांधी के पी.एम. (प्राइम मिनिस्टर) रहते इकोनॉमी को ए-2 रेटिंग मिली थी। उसके बराबर आने में मोदी सरकार को अभी 3 रेटिंग की छलांग लगानी होगी। मूडीज ने वर्ष 1988 में भारत को ए-2 रेटिंग दी थी। राजीव गांधी 1984 से 89 तक पी.एम. रहे थे और उस दौर में इकोनॉमी बड़ी मुश्किलों से गुजर रही थी। उन्होंने इकोनॉमी में उदारीकरण की शुरूआत करते हुए कई सैक्टर्स को फॉरेन इन्वैस्टर्स के लिए खोला था।

Advertising