बैंक यूनियनों की आज की हड़ताल टली, सरकार के सामने रखी ये मांग

Wednesday, Dec 27, 2017 - 11:02 AM (IST)

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 27 दिसंबर को प्रस्तावित अपनीएक दिन की हड़ताल को टाल दिया है।  कई बैंकों ने  यह जानकारी दी है। आईडीबीआई बैंक कर्मचारियों एवं स्टाफ की मांगों के समर्थन में यह हड़ताल प्रस्तावित थी।  बैंक यूनियनों ने वेतनमानों की जल्द समीक्षा करने की मांग सरकार के समक्ष रखी है।  इस मांग को लेकर ‘दि आल इंडिया बैंक एम्पलाईज एसोसियेसन (एआईबीईए) और आल इंडिया बैंक आफीसर्स एसोसियेशन (एआईबीओए) ने 27 दिसंबर को हड़ताल का आह्वान किया था।

सार्वजनिक क्षेत्र के आंध्र बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा है, ‘‘भारतीय बैंक संघ ने हमें सूचित किया है कि 27 दिसंबर 2017 की हड़ताल को आगे के लिये टाल दिया  गया है।’’ पंजाब एण्ड सिंध बैंक ने भी एक अलग नियामकीय जानकारी में प्रस्तावित हड़ताल टल जाने की सूचना दी है।  आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों के वेतनमानों की समीक्षा 2012 से लटकी हुई है।  

बैंक यूनियनों ने आईडीबीआई बैंक कर्मचारियों की संशोधित वेतनमान लागू किये जाने की मांग के समर्थन में ही हड़ताल का आह्वान किया था। ए.आई.बी.ई.ए. महासिचव सी.एच. वेंकटचलम ने कहा कि आई.डी.बी.आई. बैंक प्रबंधन ने वेतन समझौते के मुद्दे को एक माह के भीतर सुलझा लिया जायेगा। प्रबंधन के इस आश्वासन के बाद  यूनियनों ने हड़ताल को आगे के लिए टाल दिया।  

Advertising