बैंक ऑफ बड़ौदा ने आधार दर घटाई

Thursday, Sep 28, 2017 - 06:24 PM (IST)

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने आधार दर 0.35 प्रतिशत घटाकर 9.15 प्रतिशत कर दी है। नई दर 1 अक्तूबर से प्रभाव में आएगी। बैंक ऑफ बड़ौदा (बी.ओ.बी.) ने आज शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि बैंक ने आधार दर और बी.पी.एल.आर. संशोधित किया है।

आधार दर न्यूनतम दर है जिससे कम पर बैंक कर्ज नहीं दे सकते। आधार दर को मौजूदा 9.50 प्रतिशत से घटाकर 9.15 प्रतिशत कर दिया है। मानक उधारी दर (बी.पी.एल.आर.) भी घटाकर 13.45 प्रतिशत कर दी गई है। फिलहाल यह 13.80 प्रतिशत है। 

Advertising