बैंक कर्मचारी संघ 21 मार्च को दिल्ली में देंगे धरना

Friday, Mar 09, 2018 - 05:02 PM (IST)

नई दिल्लीः बैंक कर्मचारी संघों के संयुक्त मंच युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने अपनी मांगों के समर्थन में 21 मार्च को दिल्ली में ‘वृहद’ धरना प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है। यूएफबीयू की आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य इकाइयों का आरोप है कि पी.एन.बी. धोखाधड़ी मामले के सामने आने के बाद सरकारी बैंकों और उसके कर्मचारियों के खिलाफ एक सुनियोजित माहौल बनाया जा रहा है।    

कर्मचारियों ने ऋण चूककर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने और पी.एन.बी. मामले के बाद बैंक कर्मचारियों के कथित उत्पीडऩ को रोकने की मांग की है। यूएफबीयू आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना राज्य इकाइयों के समन्वयक वीवीएसआर शर्मा ने कहा, ‘‘पंजाब नैशनल बैंक में हाल में धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद बैंक कर्मचारियों के खिलाफ एक सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है और सरकारी बैंकों के कामकाजकी बुराई की जा रही है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ हलकों से बैंकों के निजीकरण की बात शुरू हो चुकी है और वह इस बात को नजरअंदाज कर रहे हैं कि 1969 में बैंकों के राष्ट्रीयकरण के बाद से सरकारी बैंकों ने देश की वृद्धि में क्या योगदान दिया है।
 

Advertising