गन्ने के रस पर प्रतिबंध से प्रभावित नहीं होगा एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य

Saturday, Dec 09, 2023 - 04:17 PM (IST)

नई दिल्लीः अधिकारियों के मुताबिक एथनॉल बनाने में गन्ने के रस पर प्रतिबंध लगाने से इसके मिश्रण का लक्ष्य प्रभावित नहीं होगा। एथनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2025-26 में सरकार का एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य 20 फीसदी है। सरकार ने गुरुवार को सभी चीनी मिलों को इस साल एथनॉल बनाने के लिए गन्ने का रस या शीरे का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया था। अक्टूबर में चीनी सत्र 2023-24 शुरू हुआ जबकि एथनॉल आपूर्ति वर्ष नवंबर में आरंभ हुआ था। हालांकि बी हेवी और सी हेवी शीरे से एथनॉल बनाने की इजाजत दे दी गई है।

खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि चीनी मिलों को सी हेवी शीरे से उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हालांकि बी-हेवी शीरे के लिए हालिया आदेश जारी रहेगा। चोपड़ा ने कहा था कि बीते एक डेढ़ महीने में चीनी का उत्पादन गिर गया है। यह वर्ष 2023-24 सत्र में और नीचे आने की उम्मीद है। उन्होंने स्थिति पर नजर रखने के लिए मासिक समीक्षा प्रणाली बनाने की जरूरत पर बदल दिया।

jyoti choudhary

Advertising