बजाज आटो ने केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए 2 करोड़ रुपए

Tuesday, Aug 21, 2018 - 02:47 PM (IST)

नई दिल्लीः वाहन कंपनी बजाज आटो ने बाढ़ प्रभावित राज्य केरल को 2 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। कंपनी ने आज कहा कि एक करोड़ की राशि सीधे मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जाएगी और शेष बचे एक करोड़ रुपए का आवंटन जानकीदेवी बजाज ग्राम विकास संस्था (जेबीजीवीएस) को प्रभावित लोगों रोजमर्रा की जरूरत की चीजों का पैकेट वितरित करने के लिये किया गया है। यह योगदान विभिन्न बजाज ट्रस्टों द्वारा दिये गये 50 लाख रुपये के अतिरिक्त है।

बयान में कहा कि इस राशि के माध्यम से बजाज आटो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के करीब एक हजार लोगों को बुनियादी और जरूरी चीजों का पैकेट उपलब्ध कराएगा। कंपनी अपने वाणिज्यिक वाहन डीलरशिपों और एनजीओ के माध्यम से इन पैकेटों की आपूर्ति करेगी। इस पैकेट में वाटर फिल्टर, जरूरी खाने-पीने की चीजें, प्लास्टिक की चटाई, कंबल और तौलिया इत्यादि होगा। 

jyoti choudhary

Advertising