भारत में जल्द लांच होंगी शानदार लुक वाली ये दमदार बाइक्स

Tuesday, Jul 04, 2017 - 03:04 PM (IST)

नई दिल्लीः बजाज ऑटो और के.टी.एम. ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा है कि हुस्क्वार्ना मोटरसाइकल ब्रांड की इन बाइक्स को भारत में बनाया जाएगा और दोनों मेड इन इंडिया टू-व्हीलर का नाम विटपिलेन 401 और स्वार्टपिलेन 401 है। दरअसल इस हुस्क्वार्ना मोटरसाइकल की मदर कंपनी के.टी.एम. है। ऐसे में बजाज और के.टी.एम. दोनों इस बाइक को संयुक्त रूप से बाजार में लांच करने वाले हैं।

इंजन
विटपिलेन 401 और स्वार्टपिलेन 401 दोनों बाइक्स में के.टी.एम. 390 ड्यूक का इंजन लगाया जाएगा। 373 सी.सी. का यह इंजन 43 बी.एच.पी. पावर और 37 एन.एम. टॉर्क जनरेट करने वाला होगा। विटपिलेन 401 कैफे रेसर डिज़ाइन वाली होगी, वहीं स्वार्टपिलेन 401 एक स्क्रैंबलर बाइक है। ये बाइक्स मिडिल वेट सैगमेंट की है।

बजाज की फैक्ट्री में बनती हैं KTM की बाइक्स
हुस्क्वार्ना स्वीडन ओरिजन मोटरसाइकल ब्रांड है और इसे दुनिया के सबसे पुराने मैनिफैक्चरर्स में गिना जाता है। 1980 के दशक में इस ब्रांड को इटली की कंपनी कैजिवा ने खरीदा और इसे एम वी अगस्ता का हिस्सा बना दिया, बाद में 2013 तक इस ब्रांड का मालिकाना हक बी.एम.डब्ल्यू. के पास था। बता दें कि लांच के पहले तक इस बाइक को ऑस्ट्रेलिया में निर्माण किया जाएगा, 2018 के अंत तक इसका प्रोडक्शन भारत में शिफ्ट किया जाएगा।

कंपनी 3 मॉडल करेगी पेश
बजाज और के.टी.एम. मिलकर पूरी दुनिया में इस बाइक के 3 मॉडल- विटपिलेन 401, स्वार्टपिलेन 401 और विटपिलेन 701 लांच करने वाली हैं। 2018 के अंत तक इन बाइक्स का निर्माण भारत से किया जाने लगेगा। भारत में इस बाइक के 2 मॉडल विटपिलेन 401 और स्वार्टपिलेन 401 बनाए जाएंगे। इन बाइक्स को पुणे के पास स्थित बजाज मैनुफैक्चरिंग प्लांट में बनाया जाएगा। ये बाइक्स पूरी दुनिया में भारत से ही एक्सपोर्ट की जाएंगी।

Advertising