एथर एनर्जी का चौथी तिमाही का शुद्ध घाटा 57% घटकर 100 करोड़ रुपए

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 04:54 PM (IST)

मुंबईः एथर एनर्जी का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध घाटा 57 प्रतिशत घटकर 100.23 करोड़ रुपए रह गया जो पिछले वर्ष समान अवधि में 234.36 करोड़ रुपए था। बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता कंपनी पिछले साल मई में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई थी। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 74 प्रतिशत बढ़कर 1,174.66 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष समान अवधि में 676.8 करोड़ रुपए थी। 

समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध घाटा 517.17 करोड़ रुपए रहा, जो 2024-25 में 812.28 करोड़ रुपए था। वहीं, परिचालन आय सालाना आधार पर 2,255.01 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,671.76 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण मेहता ने बयान में कहा, ''वित्त वर्ष 2025-26 हमारे लिए मात्रा, बाजार हिस्सेदारी और वित्तीय प्रदर्शन के लिहाज से शानदार रहा है। हमने मजबूत उत्पाद-आधारित विकास के माध्यम से मांग बढ़ाने और वितरण के जरिये इसे व्यापक स्तर पर पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित किया है।'' 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News