एशियाई बाजारों की कमजोर शुरूआत, डॉलर के मुकाबले तुर्की लीरा में गिरावट

Monday, Mar 22, 2021 - 10:02 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः एशियाई बाजारों की कमजोर शुरुआत देखने को मिली है। बढ़ती बॉन्ड यील्ड और महंगाई से चिंता बढ़ी है। डॉलर में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। Turkish लीरा में 17 फीसदी की गिरावट आई है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इस बीच खबर है कि Saudi Aramco खर्च में कटौती करेगी। Saudi Aramco मुनाफा घटने से खर्च में ये कमी करेगी। इस बीच PBC ने कहा है कि इकोनॉमी में और कैश डालने की गुंजाइश है। जबकि Credit Suisse Survey के सर्वे में कहा गया है कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से चीन में कैश जाएगा।

जापान और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में गिरावट
जापान का निक्केई इंडेक्स 572 अंक यानी 1.92% नीचे 29,220 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स में 81 अंक यानी 0.28% की गिरावट है, इंडेक्स 28,909 पर आ गया। जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट और कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी हल्की बढ़त है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में भी बढ़त है।

कोरोना की लहर हुई तेज
देश विदेश में कोरोना की  लहर तेज हो गई है। कल देश में 43000 नए कोरोना केस सामने आए। ये इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 30 हजार 500 केस आए हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

jyoti choudhary

Advertising