एशियाई और अमेरिकी बाजारों में तेजी, डाओ में 57 अंकों की तेजी

Tuesday, Oct 22, 2019 - 08:53 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः एशिया में कोस्पी 1 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है लेकिन जापान के बाजार में आज छुट्टी है। वहीं SGX NIFTY पर करीब 0.5 फीसदी का दबाव देखने को मिल रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.9 फीसदी और हैंगसेंग में 0.2 फीसदी की बढ़त दिख रही है। ताइवान का बाजार भी तेजी के मूड में है लेकिन शंघाई कम्पोजिट 0.06 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ सपाट कारोबार कर रहा है।

उधर ट्रेड डील पर पॉजिटिव खबरों से अमेरिकी बाजार कल मजबूत बंद हुए थे। कल के कारोबार में डाओ जोंस 57 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ था। S&P 500 और नैस्डेक भी 0.5 फीसदी से ज्यादा चढ़े थे। अच्छे नतीजों से मिला बाजार को सहारा मिला है। ट्रेड वार्ता पर पॉजिटिव खबरों से भी बाजार का मूड सुधरा है। ट्रेड वार्ता पर चीन ने कहा है कि US के साथ मिलकर ट्रेड चिंताएं दूर की जाएंगी। ट्रेड डील दोनों देशों के लिए पॉजिटिव होगी।

Supreet Kaur

Advertising