गांधी जयंती पर आज बंद रहेंगे बाजार

Friday, Oct 02, 2015 - 12:40 PM (IST)

नई दिल्लीः गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को बंबई शेयर स्टॉक एक्सचेंज, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज, मुद्रा विनिमय बाजारों में अवकाश रहेगा। सर्राफा, तेल, तिलहन और अन्य प्रमुख जिंस बाजार भी बंद रहेंगे।

गुरुवार को सैंसेक्स 66.12 अंक चढ़कर 26,220.95 अंक पर बंद हुआ। आईटी और फार्मा कंपनियों की अगुवाई में सैंसेक्स में तेजी आई। सैंसेक्स आज मजबूती के रुख के साथ खुला लेकिन देश की विनिर्माण गतिविधियों में गिरावट की वजह से बाद में चले बिकवाली के दौर से इसका लाभ सिमट गया। 

Advertising