चांदी में लगाएं पैसा, सोने से ज्यादा फायदा!

Sunday, Sep 20, 2015 - 03:19 PM (IST)

नई दिल्लीः यह समय चांदी में पैसा निवेश करने का है। विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी त्यौहार के सीजन में सोने से ज्यादा चांदी से फायदा मिलेगा।

चांदी के मूल्य में 12.83 फीसदी की गिरावट आई है। मई 2015 में चांदी 39,000 प्रति किलोग्राम थी जो सितंबर 2015 तक 33,995 प्रति किलोग्राम है। मार्कीट के एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने के दाम में करेक्शन के कारण चांदी के मूल्य में गिरावट आई है और बेस मेटल्स के दाम में गिरावट चीन में आए स्लोडाऊन के कारण।

अगर 2011 के 70,000 प्रति किलोग्राम के उच्च मूल्य से मुकाबला किया जाए तो चांदी भारतीय मार्कीट में मौजूदा मूल्य पर बहुत ही अच्छे लेवल पर दिख रही है। एस्सपर्ट्स के मुताबिक, "सोने के मुकाबले आगामी सीजन में चांदी की मांग अच्छी रहेगी। सोने से मुकाबला किया जाए तो चांदी के मूल्य में बहुत गिरावट आई है। त्यौहार के सीजन में लोग सोने के स्थान पर चांदी को प्राथमिकता देंगे।"

पिछले 5 महीनों में चांदी के मूल्य में 12 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोने ते मूल्य में 5 फीसदी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, "चांदी के मूल्य में गिरावट आने के कारण साल के अंत में अमरीकी फेडरल रिजर्व द्वारा रेट बढ़ाने की उम्मीद में मजबूत डॉलर का दबाव है।" फाइनैंशल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चांदी की ग्लोबल सप्लाई 31,850 टन के करीब है जबकि मांग करीब 32,455 टन है यानी 2015 में मांग और सप्लाई के बीच 600 टन का फर्क है।

Advertising