1,000 के नोट में होंगे यह नए सिक्यॉरिटी फीचर्स

Wednesday, Sep 02, 2015 - 11:57 AM (IST)

नई दिल्लीः अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 1000 का ''स्पैशल'' नोट जारी करने जा रहा है। खास बात यह रहेगी कि इस नोट के सिक्यॉरिटी फीचर्स पर आर.बी.आई. ने सख्ती बरती है। 

इस स्पैशल नोट पर रुपए का चिह्न बना और नंबर पैनल पर बढ़ते क्रम में ''एल'' दिखेगा। इस स्पैशल नोट का लक्ष्य यही है कि जाली और नकली नोटों से निजात मिले और सुरक्षित मुद्रा चलन में रहे।

आर.बी.आई. अधिकारियों ने बताया कि हम 500 के ऐसे नोट पहले ही जारी कर चुके हैं। नंबर के बढ़ते क्रम को नोट पर इसीलिए लाया गया है कि जालसाजी की संभावना कम से कम रहे। यह ऐसा सिक्यॉरिटी फीचर्स है, जो कि सिंगापुर जैसे देशों की करंसी में अपनाया गया है।

इस तरह नकली नोटों को पकड़ने और पहचानने में आसानी रहेगी। नए 1000 के नोट महात्मा गांधी सीरीज 2005 के हैं। इससे पहले इस तकनीक से 100 के नोट भी छापे जा चुके हैं, जिससे उनके जाली होने की आशंका शून्य रहे।

Advertising