Whatsapp ने लांच किया iOS अपडेट
punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2015 - 03:20 PM (IST)
नई दिल्लीः लोकप्रिय मैसेजिंग एप्प वाॅट्सएप्प ने iOS का नया अपडेट लांच किया है। वाॅट्सएप्प यूजर्स द्वारा इस नए वर्जन 2.12.5 को एप्पल स्टोर पर खरीदा जा सकता है। इस वर्जन में बहुत से नए फीचर भी शामिल किए गए हैं। यह फीचर आपको अपनी बातचीत से बैकअप वीडियो की सुविधा देता है।
iOS अपडेट के फीचरः
1. वाॅट्सएप्प चैट में आपके कस्टम नोटिपफिकेशन सैटिंग्स आैर म्यूट का आॅप्शन मिलेगा।
2. फ़ोटो क्रॉपिंग और वीडियो के लिए बेहतर डिजाइन
3. चैट बैकअप में अब आप वीडियाे शामिल कर सकते हैं।
4. अब आप कम डाटा पर वाॅट्सएप्प से वाॅयस काॅल कर सकेंगे। इसके लिए वाॅट्सएप्प सैटिंग्स में जाकर चैट आैर काॅल आॅप्शन क्लिक करना होगा।
5. अब आप केवल एक राइट स्वैप से वाॅट्सएप्प चैट को रीड या अनरीड कर सकते हैं।
