इस अंगूर की कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश!

Sunday, Jul 12, 2015 - 01:05 PM (IST)

नई दिल्लीः क्या आपने कभी लाखों कीमत में अगूर खरीदा है? आप सोच रहे होंगे भला ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन यह सच है उस अंगूर का नाम है- रूबी रोमन और इसकी खेती जापान में होती है।

रूबी रोमन के अंगूरों के एक गुच्छे की कीमत 10 लाख येन यानी करीब 8,200 अमरीकी डॉलर के बराबर होती है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से इसकी कीमत करीब 5.19 लाख रुपये हो जाएगी। मीडिया खबरों के मुताबिक, रूबी रोमन एक अंगूर की कीमत 315 डॉलर यानी करीब 20 हजार रुपया है।

दरअसल, जापान की राजधानी तोक्यो के उत्तर पश्चिम से 300 किलोमीटर दूर कनाजावा में अंगूरों की नीलामी हुई, जिसमें रूबी रोमन के गुच्छे को सबसे ज्यादा पैसे मिले। 26 अंगूरों वाले इस गुच्छे की सबसे ऊंची बोली लगी। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, रूबी रोमन का ब्रीड खास तौर से डिवेलप किया गया है। इस काम में 14 साल लगे। साल 2008 में पहली बार इसकी नीलामी हुई। तब यह 1,00,000 युआन में बिकी थी लेकिन हर साल इसकी कीमत बेतहाशा बढ़ी और शुक्रवार को हुई नीलामी में यह 5 लाख रुपए से भी ज्यादा में बिकी।

Advertising