पनगढिय़ा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का फैसला

Saturday, Jul 04, 2015 - 05:09 PM (IST)

नई दिल्ली: सरकार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढिय़ा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का फैसला किया है। एक सूत्र ने कहा, "सरकार ने अरविंद पनगढिय़ा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है जबकि दो अन्य सदस्यों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।"

नीति आयोग के उपाध्यक्ष को पहले की तरह कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। हालांकि, उनका वेतन और भत्ते कैबिनेट सचिव के स्तर पर रखे गए हैं। आयोग के दो अन्य सदस्यों, विवेक देबराय और वी के सारस्वत को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है और उनका वेतन केंद्र सरकार के सचिव के बराबर है।  

सूत्रों ने कहा कि पनगढिय़ा को मंत्रिमंडल की बैठक में भी आमंत्रित किया जाएगा और इसके लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा। नीति आयेाग की स्थापना एक जनवरी को मंत्रिमंडल के एक प्रस्ताव के जरिए की गई और इसने पूर्ववर्ती योजना आयोग का स्थान लिया। 

Advertising