सूरज पर प्लॉट बेच रही महिला, कोर्ट पहुंचा केस

Tuesday, Jun 09, 2015 - 10:16 AM (IST)

मैड्रिडः किसी के शौक व पागलपन की हद कहां तक जा सकती इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। एेसा ही एक मामला अ़ॉनलाईन शॉपिंग साईट ईबे पर देखने को मिला है।

अभी तक आपने चांद पर ही प्लॉट बिकने की बातें सुनी होंगी, लेकिन अब सूरज पर भी प्लॉट बिकने जा रहे हैं। जी हां स्पेन की एक महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल ईबे पर इसके लिए बाकायदा अपना अकाउंट बनाकर सेल भी निकाली है। हालांकि ईबे ने इसे गलत करार देते हुए उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया।
 
स्पेन की रहने वाली मारिया नाम की यह महिला नवंबर 2010 से ही सूरज पर अपने आप को कब्जेदार मानती है। इसी के चलते उसने सूरज पर प्लॉट बेचने स्कीम ईबे पर डाल दी है। मारिया ने सूरज पर बिकने वाली प्लॉट की कीमत भी 1 यूरो प्रति क्वायरमीटर के हिसाब से रखी।
 
eBay ने अकाउंट ब्लॉक किया तो महिला ने ठोका मुकदमा
मारिया की इस अनोखी सेल को देखते हुए ईबे ने उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया। ईबे का कहना है कि ऐसा करना लोगों के साथ धोखा होगा, क्योंकि सूरज पर जाना इंसानों के लिए संभव नहीं। लेकिन मारिया ने ईबे के इस कदम पर उसके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा ठोक दिया। 
 
मारिया का कहना है कि वह ऐसी पहली इंसान नहीं जो धरती के अलावा दूसरे ग्रहों पर प्लॉट बेच रही हो। उसने अपने तर्क में अमरीका के एक ऐसे व्यक्ति का भी हवाला दिया जो चांद और अन्य ग्रहों पर प्लॉट बेच रहा है।
 
Advertising