हिन्दुजा बंधुओं को ‘एशियन बिजनेस लीडर’ पुरस्कार

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2015 - 04:44 PM (IST)

लंदन: प्रवासी भारतीय उद्योगपति हिन्दुजा बंधुओं एस.पी. हिन्दुजा और जी.पी. हिन्दुजा को ‘बिजनेस लीडर ऑफ दि ईयर 2015’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हिन्दुजा बंधुओं को 5वें एशियन पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार दिया गया।   पुरस्कार प्राप्त करते हुए हिन्दुजा समूह के सह-अध्यक्ष जी पी हिन्दुजा ने कहा कि इस साल उनके समूह को हर महीने एक या दो पुरस्कार मिल रहे हैं। ‘‘प्रत्येक पुरस्कार प्राप्त करने के बाद हमें आगे बढऩे और हमारे कंधों पर बेहतर करने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।’’

ग्रॉसवेनर हाऊस होटल में कल रात आयाजित समारोह के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी लोगों को सफल देखना चाहता हूं और आप भी यह पुरस्कार हासिल करें।’’ हिन्दुजा ने कहा कि वह धन कमाने को सफलता नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी पुरुष अथवा महिला को जो अच्छा लगता है और वह उसे करता है तो सफलता खुद ब खुद उसके पीछे दौड़ती है।’’ हिन्दुजा बंधुओं को यह पुरस्कार लॉर्ड करन बिलिमोरिया ने प्रदान किया। उद्योगपति पॉल सागू द्वारा स्थापित यह पुरस्कार एशियाई क्षेत्र के लोगों द्वारा किए जाने वाले उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News