RBI के 80 साल पूरे, मोदी ने दी रघुराम राजन को बधाई

Thursday, Apr 02, 2015 - 02:24 PM (IST)

मुंबई: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर यहां आयोजित एक पूरे होने पर कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। मोदी ने RBI के काम से संतुष्टि जाहिर करते हुए RBI के गर्वनर रघुराम राजन की टीम को बधाई दी। मोदी ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि और 20 साल में बैंकिंग व्यवस्था का ढांचा बदल जाएगा।

मोदी ने आज बैंकों एवं औद्योगिक घरानों को अपने कर्मचारियों को सब्सिडी युक्त गैस सिलेंडर छोड़ने के लिए प्रेरित करने को कहा। मोदी ने कहा कि यदि एक करोड़ लोग सब्सिडी छोड़ते हैं तो इतनी ही संख्या में गरीब परिवारों को इस स्वच्छ ऊर्जा का फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने हाल ही में सक्षम एवं सुविधासंपन्न लोगों को सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर छोड़ने के लिए ‘गिव इट अप’ (इसे छोड़ें) अभियान शुरू किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अब तक करीब दो लाख उपभोक्ता इस पहल में शामिल हो चुके हैं। देश में करीब 15.3 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता हैं। मोदी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमारे बैंकों को अपने सभी कर्मचारियों को विश्वास में लेना चाहिए। प्रत्येक बैंक को संकल्प लेना चाहिए कि उनके कर्मचारी सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर लेना छोड़ें।

 

Advertising