पूरे देश में गौहत्या पर रोक की तैयारी

Monday, Mar 30, 2015 - 11:36 AM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने संकेत दिए हैं कि सरकार देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। जैन समुदाय के एक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगा दिया गया है औक उसे पूरे देश में लागू करने की जरूरत है।
 
राजनाथ सिंह ने इंदौर में जैन समुदाय के प्रयासों की सराहन करते हुए उन्होंने कहा, ''अहिंसा शांति का आधार तैयार करती है और अहिंसा को अपनाकर देश आंतकबाद को आधार तैयार कर सकता है।''
 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में गौ हत्या पूर्ण प्रतिबंधित है और अपराध माना जाता है। उन्होंने कहा, ''राज्य में गौमांस के परिवहन, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी है।''
 
वर्ष 2009-2014 के बीच मध्य प्रदेश में गौहत्या के अपराध में 12,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनमें से 1,500 पर अपराध सिद्ध हुआ है राज्य में गौहत्या प्रतिषेध वर्ष 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती के कार्यकाल में आया था। बाद में 2010 में इसमें संशोधन कर गौहत्या को अपराध बनाया गया।इसमें से एक साल से लेकर 7 साल की सजा का प्रावधान है।
 
चौहान ने कहा, ''हम इसे और सख्त बनाना चाहते हैं।'' पहले इस कानून में 10,000 रुपए जुर्माने की सजा का प्रावधान था, जबकि संशोधित कानून में न केवल गौमांस की आवाजाही से जुड़े टांसपोर्टर ब्लकि वाहन के चालक और परिचालक को भी कानूनी कार्यवाही का सामना करना होगा। 
 
केंद्रीय मंत्री ग्वालियर क्षेत्र में ओलावृष्टि किसानों का हालचाल लेंगे। राज्य के कुल 107 लाख हेक्टेयर रकबे में से 4 लाख लाख हेक्टेयर रकबे पर फसल के नुकसान की खबर है।
Advertising