सोने का आयात 48 प्रतिशत बढ़ा

Saturday, Mar 14, 2015 - 09:22 AM (IST)

नई दिल्लीः देश में इस वर्ष फरवरी में सोने का आयात 48.78 प्रतिशत बढ़कर एक अरब डॉलर 98 करोड़ 15 लाख 30 हजार डॉलर का आयात किया गया है। इसी अवधि में चांदी का आयात 60. 47 प्रतिशत गिरकर 12 करोड 14 लाख 20 हजार डॉलर रह गया है।  
 
सरकार के आज यहां जारी आंकडों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष के इसी माह में एक अरब 33  करोड़ 18 लाख 60 हजार डॉलर का सोना देश में मंगाया गया था। इसी अवधि में 30 करोड़ 71 लाख 80 हजार डॉलर की चांदी देश में आई थी। 
Advertising