एशियन पेंट्स आंध्र प्रदेश में कारखाना लगाएगी

Wednesday, Mar 11, 2015 - 02:07 PM (IST)

नई दिल्ली: घरेलू कंपनी एशियन पेंट्स 1,750 करोड़ रुपए के निवेश से आंध्र प्रदेश में कारखाना लगाएगी। यह निवेश 12 साल में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

कंपनी ने विशाखापत्तनम जिले के पुदी गांव में पेंट्स और उसकी सामग्री बनाने का कारखाना लगाने को लेकर राज्य सरकार के साथ सहमति पत्र पर दस्तखत किए। एशियन पेंट्स ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि प्रस्तावित कारखाने की क्षमता 4,00,000 किलोलीटर सालाना होगी और कंपनी कई चरणों में निवेश करेगी।  कंपनी के अनुसार करीब 1,750 करोड़ रुपए 12 साल में चरणबद्ध तरीके से निवेश किया जाएगा।
 
Advertising