‘भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय’

Tuesday, Mar 10, 2015 - 01:44 AM (IST)

न्यूयार्क: भारत में निवेश माहौल में सुधार के साथ दक्षिण एशियाई देश के लिए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का समय बहुत दूर नहीं है। ‘ब्रिक’ शब्द देने वाले जिम ओ नील ने यह बात कही है। 

उन्होंने हाल ही में दिए एक बयान में कहा है, ‘‘निश्चितपूर्वक यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि भारत की अर्थव्यवस्था जल्दी ही चीन और अमरीका के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि निवेश माहौल सुधर रहा है, वह समय बहुत दूर नहीं है।’’ भारतीय अर्थव्यवस्था साल 2017 तक इटली और ब्राजील को पीछे छोड़कर दुनिया की 7वीं एवं साल 2020 तक फ्रांस तथा ब्रिटेन को पीछे छोड़ 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।’’ उन्होंने वृद्धि की संभावना के आधार पर साल 2001 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन के समूह के लिए ब्रिक शब्द दिया था।
 
Advertising