विदेशी मुद्रा भंडार 3.9 अरब डॉलर बढ़कर 338 अरब डॉलर पर

Saturday, Mar 07, 2015 - 09:22 AM (IST)

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.89 अरब डॉलर बढ़कर 338.08 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुॅंच गया है। यह लगातार पॉंचवॉं सप्ताह है जब विदेषी मुद्रा भंडार नया रिकॉर्ड स्तर पर पहुॅंचा है। इससे पहले 20 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 334.19 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक ने बताया कि आलोच्य सप्ताह के दौरान मुद्रा भंडार के सबसे बडे घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 3.9 अरब डॉलर की बढ़ौतरी रही और यह 308.30 अरब डॉलर से बढकर 312.20 अरब डॉलर पर पहुंच गई। वहीं स्वर्ण मुद्रा भंडार में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 20.18 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। वहीं विशेष आहरण अधिकार में 1.14 करोड डॉलर तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित निधि 46 लाख डॉलर घटकर क्रमषह 4.07 अरब डॉलर तथा 1.63 अरब डॉलर पर आ गई है।

Advertising