विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह नए शिखर पर

Sunday, Mar 01, 2015 - 05:11 PM (IST)

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 1.2 अरब डॉलर बढ़कर 334.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह लगातार चौथा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। 

13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 333.17 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक ने बताया कि इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.04 अरब डॉलर की बढ़ोतरी रही और यह 308.30 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले के सप्ताह में यह 307.26 अरब डॉलर रही थी। इस दौरान स्वर्ण भंडार 20.18 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। 
 
आलोच्य सप्ताह में विशेष आहरण अधिकार 1.2 करोड़ डॉलर घटकर 4.08 अरब डॉलर तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित निधि 48 लाख डॉलर घटकर 1.63 अरब डॉलर रह गया।
 
Advertising